Posts

Showing posts from May, 2021

स्वातंत्र्य वीर सावरकर

कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उपयोगितावाद, तर्कवाद, प्रत्यक्षवाद ,मानवतावाद,सार्वभौमिकता, व्यावहारिकता और यथार्थवाद के उपासक स्वातंत्र्यवीर वीर सावरकर को जन्म जयंती पर शत् शत् नमन🙏🏻🙏🏻 जीवन पर्यन्त संघर्षशील और राष्ट्र भक्ति के व्रत को धारण करने वाले वीर सावरकर एक राष्ट्रवादी एवं क्रांतिकारी व्यक्तित्व के साथ एक महान समाज सुधारक भी थे। उनका मानना था कि सामाजिक और सार्वजनिक सुधार अलग अलग नहीं वरन एक दूसरे के पूरक है और वे इन्हीं विचारों को ध्येय के रूप में संजोते हुए आजीवन इसी पथ पर चले। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में वीर सावरकर के सम्मान में डाक टिकट भी जारी किया था. साथ ही सावरकर ट्रस्ट को अपने पास से 11 हजार रुपए का दान भी दिया था. और तो और, 1983 में फिल्म डिवीजन को वीर सावरकर पर एक वृत्त चित्र बनाने का आदेश भी दिया था ताकि आने वाली पीढ़ियों को 'इस महान क्रांतिकारी' के बारे में न सिर्फ पता चल सके बल्कि पीढ़ियां जान सकें कि वीर सावरकर ने देश की आजादी में क्या और किस तरह से योगदान दिया . सावरकर भारत के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के...