Posts

Showing posts from March, 2021

चाणक्य "एक युगदृष्टा"

*सामान्य परिचय* : एक महान कूटनीतिज्ञ, विचारक, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, अध्यात्म शिरोमणि और एक मनीषी गुरु चाणक्य / विष्णुगुप्त का जन्म अनुमानतः 375 ईस्वी में एक अत्यन्त गरीब ब्राह्मण परिवार में हुआ था। यद्यपि आचार्य चाणक्य के जन्म व जन्म स्थान तथा नाम को लेकर अनेक विद्वानों में मतभेद रहे हैं तथापि सर्वमान्य मत अर्थशास्त्र के प्रथम अनुवादक पंडित शामा शास्त्री ने कौटिल्य नाम का उच्चारण किया क्योंकि इनका जन्म कुटल गोत्र से मैं हुआ था अतः इनका नाम 'कौटल्य' माना जाता है। *कौटल्य इति गोत्रनिबन्धना विष्णु गुप्तस्य संज्ञा* कुछ विद्वानों का मत है कि इनका जन्म "चणक" निषाद के घर हुआ था इसलिए इनको चाणक्य नाम से जाना जाता है किंतु यह पूर्णत: सिद्ध है की चाणक्य /कौटिल्य एक ही व्यक्ति है इनको अन्य नाम विष्णुगुप्त वात्स्यायन, मलंग, द्रविमल ,अंगुल, कात्यायन वारानक आदि नामों से भी जाना जाता है *कौटिल्य की शिक्षा* आचार्य चाणक्य के लक्षण जन्म से ही सामान्य बालकों से अलग थे । वे जन्म से ही प्रखर बुद्धि वाले थे दूरदर्शी तथा दृढ़ निश्चयी थे। आचार्य चाणक्य की शिक्षा सिंधु नदी के किना...